मस्जिद की ओर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी की गई। मस्जिद ने फ़ेसबुक पर यह नोट भी लिखा कि कालगैरी की मस्जिद में यह रोचक दृष्य देखने में आया कि हमारे भाई नादिर ख़लील ने वार्दी में अज़ान दी।
एक स्थानीय कार्यकर्ता साम नमूरा ने इस पर कमेंट किया कि यह कैनेडा की रक्षा और कैनेडियन जनता की सुरक्षा में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी का एक दृष्य है।
उन्होंने आगे लिया कि यह रायल पुलिस की ओर से मुस्लिम समुदाय के समर्थन की भी मिसाल है जिससे समाज में भाईचारे को मज़बूती मिलती है।